सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के जूनियर छात्रों का रैगिंग लेने वाले सीनियर छात्र शौर्य गुप्त के विरुद्ध शनिवार को सदर थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। यह केस कॉलेज के पुरुष छात्रावास के सह वार्डेन डॉ. आशीष शर्मा की तहरीर पर दर्ज किया गया। उन्होंने एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में छात्र के ऊपर लगे आरोपों की पुष्टि होने के बाद केस दर्ज कराया है। सह वार्डेन डॉ. आशीष शर्मा ने सदर थाने में दिए तहरीर में बताया है कि 27 फरवरी को मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2025 बैच के छात्रों के साथ एमबीबीएस 2023 बैच के छात्र शौर्य गुप्त द्वारा अमानवीय एवं अनुचित व्यवहार किए जाने की लिखित शिकायत प्राप्त हुई। छात्रों की ओर से प्राप्त शिकायती पत्र केअनुसार सीनियर छात्र शौर्य गुप्त द...