पीलीभीत, मार्च 20 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने और रैगिंग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अनुशासन समिति एवं एंटी रैगिंग समिति की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में शैक्षणिक वातावरण को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई। समिति सदस्यों ने रैगिंग जैसी कुप्रथा पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू करने, छात्र-छात्राओं को जागरूक करने तथा किसी भी शिकायत पर तत्काल और कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया। निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय के सभी विभागों और छात्रावासों में नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को समय रहते रोका जा सके। बैठक में यह भी तय हुआ कि छात्रों के बीच सकारात्मक संवाद को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे आपसी सहयोग और सम्मान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.