खगडि़या, दिसम्बर 23 -- खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के रैक प्वाइंट पर सोमवार को एक बेसुध पड़े अधेड़ को डायल 112 की टीम ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर फोन कर बेसुध पड़े अधेड़ की सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि देर शाम तक उसे होश नहीं आया था। वहीं पुलिस लगातार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेसुध पड़े अधेड़ की पहचान का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.