आगरा, नवम्बर 24 -- पुलिस ने चोरी की लगातार घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों रजत और रमजानी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4500 रुपये, सोने की दो अंगूठी और एक जोड़ी कुंडल बरामद किए हैं। आरोपितों ने शास्त्रीपुरम में 28 अक्तूबर और श्याम नगर में 11 नवंबर को हुई चोरी को कबूला है। पुलिस ने बताया दोनों आरोपित बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। मुखबिर की सूचना पर 24 नवंबर को जोनल पार्क से रजत निवासी राहुल नगर नरीपुरा और रमजानी निवासी नूरानी मस्जिद खेरिया मोड़ को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस में बढ़ोत्तरी कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.