कटिहार, मार्च 27 -- कदवा, एक संवाददाता कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी द्वारा कदवा प्रखंड क्षेत्र के महानंदा नदी में रैयापुर घाट पर पुल बनवाने की मांग पुल संपर्क एवं पथ निर्माण मंत्री डॉक्टर दिलीप जायसवाल से की गई है। जिस पर मंत्री बिहार सरकार ने विधायक द्वारा दिए गए मांग एवं सुझाव पर ध्यान आकर्षित करते हुए शीघ्र ही टीम गठित कर सर्वेक्षण करा कर पुल निर्माण करने का आश्वासन दिया है। जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों में पुल निर्माण को लेकर आस जगी है। बताते चलें रैंयापुर घाट में पुल बन जाने से धपरसिया, धनगामा, जाजा, गोपीनगर, सिकोरना, भौनगर, सबनपुर, बिझारा, कुरूम, शेखपुरा, रिजवानपुर, सहित दर्जनों पंचायत के लाखों लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिल जाएगी। आमजनों के बहु प्रतीक्षित मांग को उठाने और कार्य को आगे बढ़ाने को लेकर आम जनों में खुशी की लहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.