मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में सोमवार को रैंबो फुटबॉल क्लब ने सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर दिया। गोल शाहिद व खालिद ने दागा। एक अन्य मुकाबले में आईजी स्पोर्टिंग क्लब के नहीं आने के कारण बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को वाकओवर दे दिया गया। अगला मैच 6 मार्च से खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.