प्रयागराज, मई 31 -- रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में 'एक शाम रैंप वॉक के नाम' का आयोजन किया गया। क्लब की महिलाओं ने रैंप वॉक कर फैशन का जलवा बिखेरा। रैंप वॉक में ईशा सचदेवा विजेता, डॉ. किरण मलिक फर्स्ट रनर-अप, शालिनी तलवार सेकंड रनर-अप रहीं। महिलाओं ने हाउजी और पहचानो कौन कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया। किरण चावला, तान्या ढल, पूनम गुलाटी, अलोशी, प्रियंका, ऋचा अग्रवाल, शिवानी, अंजली, विनीता, निधि, शिल्पी, कविता, रीता बीर, गरिमा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...