बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में नगर की रैंकिंग बढ़ाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने कमर कस ली है। रैंकिंग को लेकर परखे जाने वाले हर छोटे-बड़े मानकों पर खरा उतरने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने साल के पहले दिन गुरुवार को अधिकारियों की आकस्मिक बैठक बुलाकर तैयारियों की समीक्षा की। नगर निगम स्थित नगर आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सड़कों, पार्कों, शौचालयों और डोर टू डोर किये जाने वाले कूड़ा कलेक्शन व उसके निस्तारण को लेकर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम अब कभी भी यहां पर भ्रमण के लिए आ सकती है। इसलिए, सभी विभाग अपनी तैयारियों को पूरी तरह से दुरुस्त कर लें। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर के सभी 80 वार्डों के 80 मोहल्लों में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.