अलीगढ़, मार्च 8 -- खैर में कमिश्नर, डीएम व एसएसपी ने सुनी फरियाद, जन शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी खैर, संवाददाता। खैर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में डीएम संजीव रंजन व एसएसपी नीरज जादौन ने दूर दराज से आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया। इस बीच अलीगढ मंडल की आयुक्त संगीता सिंह ने भी प्रतिभाग कर समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया गया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, चाहे वह शिकायत सीधे प्राप्त हुई हो या किसी संदर्भ के माध्यम से आई हो। उन्होंने आईजीआरएस संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि असंतोषजनक फीडबैक जिले की रैंकिंग को प्रभावित करते हैं।समाधान दिवस में कृषि, आवासीय भूमि, राशन, जनकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.