पलामू, अप्रैल 19 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के रेड़मा मोहल्ला स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर (ठाकुरबाड़ी) में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ रविवार को मनाई गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विजय कुमार तिवारी तथा केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी प्रधान ने विधिवत पूजा कर भगवान परशुराम का स्मरण किया। पंडित लव कुमार तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने भगवान परशुराम के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन ज्ञान, कर्म और तपस्या का अद्वितीय...