बिजनौर, जून 27 -- परिवहन विभाग ने शुक्रवार को रेहड़ बॉर्डर पर विशेष अभियान चलाकर खनन में लगे डंपरों की जांच की। इस दौरान बिना नंबर प्लेट अथवा नंबर प्लेट पर कालिख पोतकर चल रहे 12 डंपरों के चालान किए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए भी जागरूक किया।

जांच के कारण एआरटीओ महेश शर्मा ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रेहड़ बॉर्डर की ओर संचालित होने वाले कई खनन डंपर तेज रफ्तार से चलते हैं। साथ ही कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी होती या फिर नंबर प्लेट पर कालिख पोत दी जाती है, जिससे दुर्घटना होने पर वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एआरटीओ ने यात्री एवं मालकर अधिकारी मुन्ना लाल को विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार को विभागी...