रामपुर, मार्च 12 -- शहर में अतिक्रमण और जाम का सबब बनने वाले रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को बुधवार को एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर पीएम स्वनिधि योजना के तहत फोटो चुंगी के समीप विकसित किए गए वेंडिंग जोन में 08 वैनशॉप का उद्घाटन किया। नगर पालिका परिषद रामपुर दृारा निष्प्रयोज्य (कबाड़) सरकारी वाहनों को मॉडिफाई कर शानदार वैनशॉप में तब्दील कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को जाम से मुक्त रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भविष्य में ऐसे और भी वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इससे रेहड़ी-पटरी संचालकों को दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा और उन्हें एक स्थायी स्थान मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से छोटे व्यापारियों को लगातार सशक्त बनाते हुए उन्हें सम्मानजनक स्वरोजगार के अवसर उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.