रेहला में सोलर सिस्टम दुकान का उद्घाटन
पलामू, जून 25 -- विश्रामपुर। सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने और घरों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेहला में बुधवार को सोलर सिस्टम लगाने वाली एक नई दुकान का उद्घाटन किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष गीता देवी ने दुकान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा स्रोतों में से एक है। बढ़ती बिजली खपत और ऊर्जा संकट के बीच सोलर सिस्टम लोगों के लिए एक बेहतर एवं किफायती विकल्प बनकर उभर रहा है। घरों, दुकानों, कार्यालयों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में सोलर सिस्टम लगाकर न केवल बिजली खर्च में कमी लाई जा सकती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला, प्रोपराइटर अजित कुमार श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.