रेहला थाना क्षेत्र में बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त
पलामू, मई 28 -- विश्रामपुर। खनन पदाधिकारी शुभम कुमार ने बुधवार की रात में शिकायत का सत्यापन के दौरान रेहला थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को रेहला थाना परिसर में पार्क किया गया है। रेहला के थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि जब्त तीनों ट्रैक्टरों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। दो दिन पूर्व भी नावा बाजार थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.