शाहजहांपुर, जून 29 -- गांव रेहरा में नदी किनारे ग्रामीण का शव बरामद हुआ। शव को जंगली जानवरों ने नोच कर क्षत-विक्षत कर दिया। मृतक गांव का खुशीराम 45 पूत्र प्यारे लाल है। वह विगत 27 जून को सुबह शौच के लिए घर से निकला था। वापस नहीं लौटा तो भाई ने तलाश किया। आज नदी किनारे ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत शव देखा तो परिजनों को खबर मिली। मृतक मंद बुद्धि बताया जा रहा है। वह अविवाहित था और अपने भाई के साथ रहता था। भाई वीरपाल दो दिन से उसे तलाश रहा था। आज शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी। अनुमान है शौच के लिए गये ग्रामीण की ह्रदयाघात मौत हुई है। यह भी पढ़ें- रेहरा में ग्रामीण का शव मिला शव को जंगली जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...