बदायूं, मार्च 25 -- सैदपुर। बिसौली तहसील के गांव रेहड़िया स्थित ऐतिहासिक बाबा कालसेन महाराज मंदिर पर 25 से 27 मार्च तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। कालसेन बाबा विकास संघ व ग्रामवासियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। करीब चार हजार पांच सौ वर्ष पुराने इस स्थल की मान्यता राजस्थान की गौर वंशीय महारानी और उनके राजगुरु बाबा कालसेन से जुड़ी है। यह मंदिर 84 गौर राजपूत गांवों की आस्था का केंद्र है। यहां नवजात कन्याओं के मुंडन की अनूठी परंपरा है। कन्या न होने पर आटे की पुतली का मुंडन किया जाता है। मुंडन सप्तमी व राम नवमी को होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.