बिजनौर, अप्रैल 24 -- रेहड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल देखकर परीक्षार्थी गदगद हो उठे। इस बार छात्राओ ने बाजी मारते हुए हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया हैं। रेहड़ क्षेत्र के गांव भगतावाला के लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल की पांच छात्राओं ने जिले के दस मेधावी छात्रों में स्थान बनाकर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया हैं। हाईस्कूल में मुद्रिका चौहान ने 94.17 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुद्रिका चौहान गांव सादकपुर निवासी दुष्यंत कुमार की पुत्री हैं। दुष्यंत कुमार पेशे से किसान तथा माता पूनम देवी गृहणी हैं। मुद्रिका चौहान ने इसका श्रेय अपने गुरूजनों तथा परिजनों को दिया हैं। यह भी पढ़ें- संशोधित.. नेवी में अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहती हैं टॉपर मुद्रिका चौ...