रेहड़े के पहिए में फंसा दुपट्टा, दम घुटने से किशोरी की मौत
मुजफ्फर नगर, मई 18 -- मोरना मंदिर में पूजा करने के लिए जा रही किशोरी का दुपट्टा अचानक रेहड़े में फंस गया, जिससे गले में दुपट्टा फंसने से उसका दम घुट गया। आनन-फानन में उसे भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।थाना के गांव मोरना निवासी विक्की का परिवार मोरना में सरकंडों की घास से छाज बनाने का कार्य करता है। वह अक्सर गांव बिहारगढ़ स्थित मां काली के मंदिर में पूजा के लिए जाते रहते हैं। रविवार को सानिया 17 वर्ष अपने मामा राहुल, माता सोनी, भाई कुणाल, बहन शालू आदि के साथ ऑटो रेहड़े में बैठकर बिहारगढ़ मां काली मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। रेहड़ा को मामा राहुल चला रहा था। जैसे ही वह बिहारगढ़ मार्ग पर मोरना से थोड़ा आगे पहुंचे तो सानिया के गले का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.