रेहड़ी- पटरी वालों को बिना गारंटी 17 हजार करोड़ का कर्ज
नई दिल्ली, मई 31 -- प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत जून 2020 से अब तक 1.12 करोड़ से ज्यादा बिना गारंटी वाले ऋण के तहत 17,800 करोड़ रुपये वितरित किया गया है। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि सोमवार को योजना के छह वर्ष पूरे हो रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस योजना से शहरी भारत के 75.5 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को लाभ मिला है। इससे उन्हें औपचारिक ऋण सुविधा प्राप्त करने, डिजिटल भुगतान अपनाने और सामाजिक सुरक्षा लाभ हासिल करने में मदद मिली है। मंत्रालय के अनुसार कोरोना महामारी के बाद शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य उन रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को सस्ती कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना था जो पहले ऊंची ब्याज दरों वाले अनौपचारिक ऋण स्रोतों पर निर्भर रहते थे। योजना के तहत क्रमिक रूप से 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.