फरीदाबाद, अप्रैल 4 -- फरीदाबाद, संवाददाता। डबुआ मंडी के पास रेहड़ी वाले से लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने सुबह वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से कुछ रकम भी बरामद की। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने 3 अप्रैल को विजय और शिवम को गिरफ्तार किया। दोनों राजीव कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार 30 मार्च की सुबह एक रेहड़ी वाले से 25 हजार रुपये लूटे गए थे। शिकायतकर्ता सुकपाल ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब साढ़े चार बजे फल लेने जा रहा था। तभी तीन युवक उसे पकड़कर सड़क किनारे ले गए और जेब से पैसे निकालकर फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से 3000 रुपये बरामद किए हैं। शिवम पर पहले से कई मामले दर्ज हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.