रेहड़ी वाले को सरेबाजार पुलिस अधिकारी ने पीटा
कन्नौज, मई 4 -- सौरिख कस्बे में सोमवार दोपहर एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां एक पुलिस अधिकारी पर एक गरीब शिकंजी बेंचने वाले ठेली संचालक के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि गश्त के दौरान वह कस्बे की एक गली में पहुंचे, जहां एक व्यक्ति ठेली लगाकर रोजी-रोटी कमा रहा था। इसी दौरान कथित रूप से निरीक्षक ने उसे जबरन ठेली से नीचे उतार दिया और गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना हिंदुस्तान अखबार ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- झगड़े का वीडियो बना रहे दुकानदार को दारोगा ने सरेआम पीटा, वीडियो वायरल घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.