नोएडा, मई 2 -- नोएडा, राजेश शर्मा। शहर के अलग-अलग स्थानों पर रेहड़ी-पड़री लगाने वाले वेंडरों ने शनिवार को सपा के नोएडा अध्यक्ष आश्रय गुप्ता से मुलाकात कर समस्याएं बताई। सेक्टर-72 स्थित पार्टी कार्यालय में हुई मुलाकात में वेंडरों ने बताया कि गैस की किल्लत की वजह से उनका कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। साथ ही प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सपा अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...