नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों की समस्याओं को लेकर सोमवार को आईटीओ स्थित एक हॉल में अहम बैठक होगी। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) की ओर से आयोजित बैठक में करीब दो सौ बाजार लीडर हिस्सा लेंगे। इस दौरान 'हमारा जगत निश्चित करो' अभियान की शुरुआत की जाएगी। नासवी के राष्ट्रीय समन्वयक अरबिंद सिंह ने बताया कि तय जगह न होने से रेहड़ी-पटरी वालों को लगातार उत्पीड़न झेलना पड़ता है। संगठन लंबे समय से संबंधित कानूनों को लागू करने और वेंडर्स के लिए स्थायी स्थान तय करने की मांग कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.