रेहड़ी-पटरी कारोबारियों का नगर निगम पर प्रदर्शन, कार्रवाई का आश्वासन
देहरादून, जून 12 -- देहरादून। रेहड़ी-पटरी वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यूनियन के जिला महामंत्री लेखराज ने आरोप लगाया कि निगम की टीम द्वारा सीमेंट रोड क्षेत्र में फल-सब्जी विक्रेताओं की रेहड़ियां और काउंटर तोड़े जा रहे हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया। नगर आयुक्त ने वेंडिंग जोन की व्यवस्था सुनिश्चित करने और उत्पीड़न रोकने का आश्वासन दिया। सीटू ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं रुकी तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इससे पूर्व करनपुर में रेहड़ी-पटरी वर्कर्स यूनियन का गठन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.