रेहड़ी-पटरी कारोबारियों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम
देहरादून, जून 20 -- देहरादून। सीटू से संबद्ध रेहड़ी-पटरी वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात कर रेहड़ी-पटरी कारोबारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सीमेंट रोड, डीएल रोड और करनपुर क्षेत्र में कई परिवार पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से रेहड़ी- पटरी लगाकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। यदि उनका रोजगार छीना जाता है तो वह आर्थिक संकट का सामना करेंगे। सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि अधिकांश परिवार बहुत गरीब हैं और सड़क किनारे बस्तियों में रहते हैं। इस पर मेयर सौरभ थपलियाल ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान सीटू के उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, रवींद्र नौडियाल, बस्ती बचाओ आंदोलन के संयोजक अनंत आकाश, हिमांशु चौहान, रेहड़ी पटरी वर्कर्स यूनियन (सीटू) के अध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.