बदायूं, मार्च 28 -- क्षेत्र के गांव रेहड़िया में चोरों ने दो मंजिला मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। गृहस्वामी देवेन्द्र पुत्र केदारनाथ ने बताया कि गुरुवार रात चोर पड़ोस के खाली मकानों की छत के रास्ते उनके घर में घुसे। उस समय परिवार के सदस्य कालसेन बाबा मंदिर के मेले में गए थे, जबकि पत्नी भावना बच्चों के साथ घर पर थीं। भावना पशुओं को चारा डालने गौशाला गई थीं। लौटने पर जब वह दूसरी मंजिल पर पहुंचीं तो अलमारी टूटी मिली और सामान बिखरा पड़ा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और देवेन्द्र को सूचना दी गई, जो मेले से घर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने ले गए, जिनमें सोने की अंगूठियां, कुंडल, ओम लॉकेट, चांदी के सिक्के और पाजेब शामिल हैं। सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.