रेहड़ा के नीचे दबरक रेहड़ा चालक की मौत
रुडकी, जून 30 -- लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर कस्बे में सड़क हादसे में रेहड़ा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे राहगीरों व परिजनों ने उसे कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसिफ पुत्र यूनुस रेहड़ा चलाने का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह भी वह रोजाना की तरह घर से कार्य करने के लिए निकला था। इसी बीच उसका रेहड़ा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होता देख राहगीरों ने सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से उसे पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.