रेस वॉक में हिमांशी ने जीता कांस्य, जिले का नाम किया रोशन
कन्नौज, अक्टूबर 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित 61वीं यूपी स्टेट ओपन जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप (बी) 2026 में छिबरामऊ की होनहार एथलीट हिमांशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। हिमांशी ने अंडर-18 वर्ग की 3000 मीटर रेस वॉक प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। हिमांशी पुत्री अवधेश बाबू, छिबरामऊ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल अकादमी में नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अकादमी के कोच अमित राजपूत और कोच हर्षित यादव ने खुशी जताते हुए कहा कि हिमांशी ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है। यह भी पढ़ें- स्नेहा ने राज्य स्तरीय जुनियर वुशु प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक यह उनका इस वर्ष का दूसरा कांस्य पदक है। कोच ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.