अमरोहा, अप्रैल 18 -- रजबपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने बैल के चारे में जहर मिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 16 अप्रैल की शाम करीब चार बजे की घटना गांव हैबतपुर की है। गांव निवासी रियासत पुत्र बुद्धन के मुताबिक उन्होंने रेस में दौड़ने के लिए दो बैल पाल रखे थे। 16 अप्रैल की शाम उनके एक बैल को चारे में जहर मिलाकर खिला दिया गया, जिसके कुछ समय बाद बैल की मृत्यु हो गई। रियासत के पुत्र यासीन ने बताया कि मृत बैल की कीमत करीब एक लाख रुपये थी। यह भी पढ़ें- पटमदा में भैंसे ने मालिक को पटक-पटककर मार डाला यह बैल पंजाब से मंगाया गया था और रोजाना पांच लीटर दूध, 200 ग्राम घी और 100 बादाम की गिरी खाता था। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 325 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.