नई दिल्ली, जनवरी 30 -- Hacks for Restaurant-Style Jeera Rice : अकसर कई लोग शिकायत करते हैं कि कुकर में चावल पकाते समय या तो वो गीले होकर चिपचिपे हो जाते हैं या फिर पानी कम होने की वजह से जल जाते हैं। अगर आप भी घर पर रेस्त्रां जैसे परफेक्ट जीरा राइस बनाकर खाना चाहते हैं तो शेफ प्रतीक ने कुछ ईजी किचन टिप्स शेयर किए हैं। आइए जानते हैं शेफ प्रतीक के कुकर में जीरा राइस बनाने के क्या है मजेदार किचन टिप्स। यह भी पढ़ें- बासी सब्जियों के पराठे हैं शेफ विकास खन्ना की पसंद, बनाने के लिए फॉलो करें टिप्सचावल पकाने से पहले धो लें शेफ प्रतीक कहते हैं कि चावल बनाने की शुरुआत सबसे पहले उनकी धुलाई से होती है। चावल को कम से कम 2 से 3 बार अच्छी तरह पानी से धो लें। ऐसा करने से चावलों पर जमा अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और चावल आपस में चिपककर गीले नहीं होते ह...