लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित जन्नत क्लब एंड विस्टो रेस्तरां में परिवार के साथ खाना खाने पहुंचे हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि टेबल पर रखे चाकू और कांटे से उन पर वार किया गया, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के मुताबिक, 27 जुलाई की रात वह परिवार के साथ रेस्तरां गए थे। खाना ऑर्डर करने के बाद वह बैठे ही थे कि रेस्तरां के एक बाउंसर ने आकर उन्हें आगाह किया कि कुछ लोग उन्हें नुकसान पहुंचाने के इरादे से आए हैं। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमला, सिर फटा आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद सत्येंद्र नाम का युवक अपने पांच-छह साथियों...