रेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़
मधुबनी, सितम्बर 5 -- पंडौल,एक संवाददाता। सकरी थाना क्षेत्र के नरपतिनगर स्थित एनएच-27 किनारे संचालित रॉयल रेस्ट हाउस में कथित देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया तथा चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। मामले का मुख्य आरोपी बंगाली उर्फ आलमगीर शेख फरार है,जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार,शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता से सूचना मिली थी कि अपोलो टायर दुकान के ऊपर संचालित रॉयल रेस्ट हाउस में बाहर से युवतियों को लाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के बाद एसएसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में सकरी थाना पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), महिला थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम तथा अतिरिक्त महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.