देहरादून, अप्रैल 6 -- देहरादून। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेस्ट कैंप स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 52 हजार रुपये की नकदी और बाथरूम व किचन के नल चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 60 रेस्ट कैंप निवासी नीरज वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन अप्रैल को उनका घर बंद था और वह बाहर गए हुए थे। चार अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर में चोरी हो चुकी है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.