भभुआ, अप्रैल 8 -- प्रतिष्ठान को सील किया हुआ देख संचालक को फोन कर बुलाया कहा, रेस्टोरेंट के भंडार कक्ष से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेंगे (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश और घटना की सूचना पर बुधवार को खाद्य संरक्षा अधिकारी भभुआ पहुंचे। वह शहर के समाहरणालय पथ स्थित उस रेस्टोरेंट पर गए, जहां के पनीर और मंचूरियन खाने से एक युवक की मौत और उसके छोटे भाई व दोस्त की तबीयत बिगड़ी थी। लेकिन, प्रतिष्ठान को प्रशासन द्वारा पहले ही सील कर दिया गया है। दुकान को सील किया हुआ देख उसके संचालक को फोन कर बुलाया। पूछने पर खाद्य संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट के भंडार कक्ष से भभुआ आए हैं। रेस्टोरेंट सील है। संचालक को बुलाया गया है। रेस्टोरेंट के भंडार कक्ष से खाद्य सामग्री तैयार करने के लिए रखे आधारभूत पदार्...