मधेपुरा, अप्रैल 4 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर के एक रेस्टोरेंट को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। रेस्टोरेंट के संचालक ने रेस्टोरेंट में चोरी होने का सदर थाना में केस दर्ज कराया है। सदर थाना में दिए गए आवेदन में रेस्टोरेंट संचालक मुरारी कुमार ने बताया है उसके कूल मून रेस्टोरेंट को सदर एसडीएम द्वारा 25 और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा 26 मार्च को सील किया गया था। रेस्टोरेंट सील होने के बाद वह प्रतिदिन उसे देखने जाता था। एक अप्रैल को उसका रेस्टोरेंट सील था। दो अप्रैल की रात करीब आठ बजे रेस्टोरेंट देखने गया तो सामान बिखरा पड़ा था। आवेदन में बताया गया है कि रेस्टोरेंट के गोदरेज से 14 हजार रुपये, काउंटर से 7400 रुपये चोरी किया गया। इसके अलावा सीसीटीवी डीवीआर आदि सामानों की चोरी की गयी है। रेस्टोरेंट संचालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.