देहरादून, जनवरी 11 -- देहरादून। लाडपुर स्थित रेस्टोरेंट से तीन भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी हो गए। सचिन सिंह गुसाईं निवासी लाडपुर ने रायपुर थाना पुलिस को तहरीर दी। कहा कि बीते आठ जनवरी की रात उनके रसोई फ्लेवर रेस्टोरेंट में चोर घुसे। चोर तीन कमर्शियल गैस सिलेंडर चुराकर ले गए। चोरी की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि शिकायत पर शनिवार को चोरी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.