अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड पर रेस्टारेंट संचालक से एक युवक ने हर माह चौथ की मांग कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर डाली। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सौरभ प्रताप सिंह का रामघाट रोड स्थित शांति नर्सिंग होम के पास रेस्टोरेंट है। उन्होने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि एटा चुंगी निवासी अशोक उर्फ हनी अक्सर रेस्टोरेंट पर आ जाता है। हर माह चौथ की मांग करता है। बीते सोमवार को आरोपी रेस्टोरेंट पर आ गया। फिर से रुपयों की मांग करने लगा। रुपए देने से मना किया तो आरोपी ने मारपीट कर दी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अशोक उर्फ हनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.