धनबाद, मार्च 10 -- बरटांड़ बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक, उसके साथियों और एक ग्राहक की पिटाई मामले को धनबाद पुलिस ने गंभीरता से लिया है। रेस्टोरेंट संचालक से पिटाई का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने के बाद पुलिस ने कांड के मुख्य आरोपी जयप्रकाश नगर निवासी रोशन सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शाम में बरटांड़ इलाके में रोशन सिंह की पैदल परेड निकाली। इसी मामले में बिट्टू सिंह पहले ही जेल जा चुका है। भुक्तभोगी पांडेय मीट हाउस रेस्टोरेंट के मालिक व बिनोद नगर निवासी मंगल पांडेय ने मामले की शिकायत धनबाद थाना में की थी। आरोप लगाया था कि 27 फरवरी की रात 11 बजे रोशन सिंह, अमित सिंह और बिट्टू सिंह ने रंगदारी के रूप में एक किलो मटन मांगा था। मना करने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी थी। उस समय मंगल पांडेय अपने स्टाफ गुंजन कुमार, रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.