रेस्टोरेंट संचालक के गोदाम की तलाशी, सेना के कपड़े बरामद
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ कोतवाली के शांतीनगर कालोनी में एक रेस्टोरोट संचालक के गोदाम की सेना और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से तलाशी ली। उनके स्टोर से सेना आयुध पैटर्न के कपड़े बरामद किए गए। इसके साथ ही सैन्य छावनी परिषद से तेल-डीजल की चोरी का भी प्रयास किया गया। कर्नल पराग शर्मा ने फतेहगढ़ कोतवाली के शांती नगर निवासी रेस्टोरेंट संचालक हेमराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा गया कि 30 मार्च की रात को सैन्य छावनी परिषद से तेल की चोरी का प्रयास किया गया। आंतरिक जांच में रेजीमेंटल सेंटर शापिंग कॉम्पलेक्स में स्थित राज आर्मी स्टोर, राजवाड़ा रेस्टोरेंट के हेमराज की संलिप्तता का संकेत मिला। 31 मार्च को सूचना के आधार पर एक संयुक्त सेना व पुलिस बल ने फतेहगढ़ के शांतीनगर कालोनी स्थित हेमराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.