दरभंगा, मई 3 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दाम में एक मई से भारी बढ़ोतरी होने से इसका सीधा प्रभाव खानापान, छोटे कारोबारियों और होटल-रेस्टोरेंट पर पड़ा है। कॉमर्शियल गैस की दर बढ़ जाने के कारण होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में मिलने वाला खाना महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगभग 993 रुपये तक का इजाफा किया है। इसके बाद दरभंगा जिले में इसकी कीमत 3071 रुपये तक पहुंच गई है। रेस्तरां के संचालकों के मुताबिक अब रेस्टोरेंट में चाय, समोसा, नाश्ता और थाली के रेट में कम से कम 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की आशंका है। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश: गैस महंगी, थाली पर सीधा वार ढाबा मालिकों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए का इजाफा किया गया ह...