देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी मची हुई है। इस बीच कुछ रेस्टोरेंटों में रसोई गैस सिलेंडरों का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। शुक्रवार की शाम पूर्ति विभाग की टीम ने देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर स्थित यूपीएफसी रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का प्रयोग होते मिला। इस मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने केस दर्ज कराया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही वहां खलबली मच गई। एक रसोई गैस सिलेंडर का प्रयोग होते हुए मिला, जबकि मौके पर तीन सलिेंडर और पाए गए। इसके बाद रसोई गैस सिलेंडर को टीम ने जब्त कर लिया। साथ ही इस मामले में उन्होंने कोतवाली पुलिस को प्रबंधक आशीष श्रीवास्तव के विरुद्ध तहरीर दी। इ...