गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिटी मॉल स्थित बार्बीक्यू नेशन रेस्टोरेंट में चिकन बिरयानी में कॉकरोच मिलने के प्रकरण के बाद शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मॉल के सभी रेस्टोरेंट संचालकों एवं कर्मियों को मानकों का कड़ाई से पालन करने के सुझाव दिए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रशिक्षण के दौरान रसोई, स्टोर रूम और डाइनिंग एरिया की नियमित सफाई, कच्चे और पके भोजन के अलग भंडारण तथा उचित तापमान बनाए रखने के सुझाव दिए। साथ ही फूड हैंडलर्स के लिए एप्रन, ग्लव्स और हेड कैप पहनना अनिवार्य बताया गया। चेतावनी दी गई कि किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।कॉकरोच मिलने के मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नोटिस दिया है...