उरई, अप्रैल 12 -- उरई। संवाददाता उरई की झांसी रोड स्थित रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट के खुलासे के दूसरे दिन पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। मामले ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है, जिसके बाद अब अन्य संदिग्ध प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी गई है और शहरी क्षेत्र का कई प्रतिष्ठान पुलिस के रडार पर है।शनिवार को झांसी रोड स्थित रेस्टोरेंट में हुई छापेमारी में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के बाद रविवार को पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे स्पा सेंटर, मसाज पार्लर और हुक्का बारों की निगरानी बढ़ा दी। कई प्रतिष्ठान पहले से ही पुलिस के रडार पर हैं, जहां अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थी। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र में स्पा मसाज और हुक्का बार की आड़ में अनैतिक और गैर कानूनी गतिविधियां लंबे समय से संचाल...