देहरादून, अप्रैल 23 -- देहरादून। पलटन बाजार स्थित रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में चार युवकों और दो युवतियों के साथ बैठने की सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे। संगठन के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने बताया कि युवकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी मुस्लिम समुदाय से जुड़ी बताई गई, जबकि युवतियां उत्तराखंड की थीं। बजरंग दल ने इसे लव जिहाद से जोड़ते हुए परिजनों को सूचित करने की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए सभी को चौकी ले गई। संगठन ने कुछ शिक्षण संस्थानों पर ऐसे मामलों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...