रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
बलिया, मई 25 -- बलिया, संवाददाता। शहर के टाउन हाल रोड पर एक रेस्टोरेंट में रविवार को तड़के अज्ञात कारणों से आग लग गयी। धुआं निकलता देख आसपास के लोग पहुंचे और मामले से पुलिस और अग्निशमन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में रेस्टोरेंट के हजारों रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गये।मुख्य बाजार में स्टेशन-टाउन हाल रोड पर मिर्ची होटल एण्ड रेस्टोरेंट स्थित है। बिल्डिंग के प्रथम तल पर रेस्टोरेंट तथा उपर के दो तल पर होटल के कमरे हैं। रविवार की सुबह रेस्टोरेंट के कीचन में लगे एग्जास्ट फैन के रास्ते बाहर धुआं निकल रहा था। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया इसके बाद भीड़ जुट गयी। जानकारी होते ही चंद कदम की दूरी पर मौजूद ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के जवान पहुंच गये और मामले से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.