लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।कैसरबाग में बीएन रोड पर स्थित फारसा रेस्टोरेंट के दूसरे तल पर शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से घंटेभर में आग पर काबू पा लिया। आग से वहां रखा फर्नीचर और अन्य माल जल गया।रेस्टोरेंट के दूसरे माले पर ओपन एयर स्पेस है। वहां लोगों के खुले में बैठने के लिए फर्नीचर पड़ा है। सुबह करीब पौने नौ बजे धुआं और आग की लपटें निकलती देख कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने 8:56 बजे दमकल को सूचना दी। यह भी पढ़ें- भीषण आग से लाखों रुपए के लकड़ी और पुआल जलकर राख हजरतगंज फायर स्टेशन से एफएसओ राम कुमार रावत और दमकल कर्मी दो गाड़ियां लेकर पहुंचे। रेस्टोरेंट में धुआं भरा हुआ था। फर्नीचर और कुर्सियां व कुछ अन्य सामान जल रहा ...