मेरठ, मार्च 21 -- नगर में दौराला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर मारपीट-हंगामा हो गया। कुछ युवकों ने पिज्जा खाने आई किशोरियों के साथ रेस्टोरेंट स्टॉफ द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षा के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई, पथराव भी हुआ, जिसमें रेस्टोरेंट के शीशे टूट गए। उधर, मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया। मामला दो वर्गोँ से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते मौके पर तनातनी का माहौल उत्पन्न हो गया। फिलहाल पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। साथ ही रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में लिया है। दोनों ही पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। मोहल्ला जगमोहन नगर निवासी बिलाल पुत्र नसरुद्दीन ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.