हल्द्वानी, जून 23 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बीते दिनों पानी की बोतल लेने रुके युवकों पर होटल कर्मियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जीतपुर नेगी निवासी विनीत सुयाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रेस्टोरेंट चलाते हैं। 17 जून की रात वह अपने साथी मदन सिंह के साथ पास के ही रेस्टोरेंट पर पानी की बोतल लेने के लिए रुके थे। आरोप है कि वहां मौजूद होटल के कर्मचारियों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा कर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले कार सवारों पर मुकदमा विरोध करने पर होटल कर्मचारी अंदर से धारदार हथियार निकाल लाए और हमला कर दिया। एसएचओ विजय मेहता ने बत...