मुजफ्फरपुर, मई 13 -- पानापुर। ओपी क्षेत्र स्थित एक मिठाई दुकान व रेस्टोरेंट में मंगलवार की रात घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ व कर्मियों से मारपीट की। डेढ़ लाख रुपए लूट लिया। मामले को लेकर रेस्टोरेंट के वेटर ने ओपी में शिकायत की है। इसमें पेट्रोल पंप संचालक समेत चार लोगों को आरोपित किया है। वेटर शिवजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि देर रात आरोपितों ने रेस्टोरेंट में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...