गोंडा, जून 16 -- नवाबगंज, संवाददाता। फोरलेन के किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर चार नामजद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सरयूघाट पुलिस चौकी क्षेत्र के लोलपुर गांव के धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनका रेस्टोरेंट लोलपुर बाइपास पर स्थित है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे होटल पर मौजूद कुछ लोगों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आनंद सिंह, शिवा और आनंद सिंह का वजीरगंज क्षेत्र का निवासी छोटा भाई, अभिषेक सिंह उर्फ प्रीतम सिंह निवासी कोल्हमपुर समेत आठ अन्य अज्ञात लोग एकजुट होकर अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व लात-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी होटल के अंदर घुस गए और मेज, कु...